Sugarcane Price Hike in UP: योगी सरकार का गन्ना किसानों को सबसे बड़ा तोहफा! गन्ने के दाम में ₹30 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

Posted by

Getting your Trinity Audio player ready…

Sugarcane Price Hike in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए साल का सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह कदम सीधे-सीधे किसानों की आय बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अब कितने मिलेंगे गन्ने के दाम

नई दरों के अनुसार अब अगैती किस्म के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है। पहले इनकी कीमत क्रमशः ₹370 और ₹360 प्रति क्विंटल थी। यानी अब से किसानों को अपनी मेहनत का और ज्यादा उचित दाम मिलेगा।

Sugarcane Price Hike in UP: योगी सरकार का गन्ना किसानों को सबसे बड़ा तोहफा! गन्ने के दाम में ₹30 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

7 सालों में ₹85 क्विंटल की वृद्धि

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 से अब तक योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में कुल ₹85 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इसमें 2017 में ₹25, 2018 में ₹10, 2023-24 में ₹20 और अब ₹30 की हालिया बढ़ोतरी शामिल है। यह साबित करता है कि सरकार लगातार किसान हित में फैसले ले रही है।

किसानों को मिलेगा ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ

गन्ने के दाम में इस बढ़ोतरी से प्रदेश के किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक फायदा मिलेगा। मंत्री के मुताबिक यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है और इससे किसानों की आय में मजबूत सुधार होगा। अन्य राज्यों की तुलना में भी यूपी अब किसानों को सबसे अधिक गन्ना मूल्य दे रहा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में वर्तमान में गन्ने का भाव सिर्फ ₹355 प्रति क्विंटल है, जबकि यूपी में यह ₹400 तक पहुंच चुका है।

read also: Garlic Varieties: 2025 में लहसुन की टॉप 5 वैरायटी और उनकी पैदावार बढ़ाने के रहस्य

एथेनॉल और गन्ना उत्पादन में यूपी नंबर वन

गन्ने के क्षेत्रफल और एथेनॉल उत्पादन दोनों ही मामलों में उत्तर प्रदेश आज देश में नंबर वन बन चुका है। यह नया किसान मॉडल सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है, जो किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *